फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन और भूमि अधिकार कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अर्पण संस्था ने वन और भूमि अधिकार पर कार्यशाला का आयोजन किया, इसमें विभिन्न क्षेत्रों के 19 महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में अजय शर्मा ने वन और भूमि में ग्रामीणों के अधिकार, भूमि की जटिलता पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक मीना जोशी ने भूमि के प्रकार की जानकारी महिलाओं को दी। महिला संगठनों ने सरकार से मांग की कि अब भी उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के समय से चल आ रही जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 कानून लागू हैं, जिसे बदलकर चकबंदी किए जाने की जरूरत है। सार्वजनिक जमीनों का प्रबंधन और नियंत्रण ग्राम पंचायतों को दिया जाना चाहिए। कार्यशाला में अर्पण संस्था की खीमा जेठी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें