फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर जाम, दो घंटे थमे वाहनों के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क पर शनिवार को दो घंटे तक लगे जाम से कई वाहनों के पहिए थम गए, इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के नजदीक बारहमासी सड़क की कटिंग के चलते सुबह करीब 11 बजे भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे सड़क बंद हो गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सड़क से मलबा हटाने में करीब दो घंटे का समय लगा। करीब एक बजे सड़क पर यातायात बहाल हुआ। वहीं, इग्यारह देवी से घाट तक सड़क की कटिंग के चलते दिनभर कई बार जाम लगा। नतीजतन यात्री समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


जाम में फंसे दिगरा मुवानी के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि सड़क की कटिंग इस प्रकार की जानी चाहिए कि लंबे समय तक सड़क पर जाम न लगे। घाट-पिथौरागढ़ सड़क से जिले के विभिन्न इलाकों के लोग यात्रा करते हैं। गंगोलीहाट, घाट, गुरना, टिम्टा, चमडुंगरा, नाली डूनी के साथ ही चंपावत के लोग भी स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने के लिए जिला मुख्यालय आते हैं। लंबे समय तक सड़क जाम रहने से बीमार व्यक्तियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें