फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में कट रही कई गांव वालों की रातें

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। यहां के कई गांवों की बड़ी आबादी की रातें अंधेरे में कट रही हैं। बीते तीन दिनों से शाम को थोड़ा सा मौसम खराब होने पर बत्ती गुल हो जा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि लखती, अजेड़ा, बंदरलीमा, हसीला, जौरासी, नंदकुली, लीमा भाट, खोली, जमतर, बजानी, जुरलेख, ढूंलागांव, तोली आदि गांवों में बीते तीन दिनों से शाम होते ही बिजली गायब हो जाती है। इस वजह से उनकी रात अंधेरे में कट रही है। उन्होंने बताया कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत करा दिया गया है। बावजूद इसके विभाग ग्रामीणों की समस्या को अनसुना कर रहा है। प्रधान कुंती देवी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, राजेंद्र खोलिया, खड़क सिंह नेगी, देब सिंह ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

अस्कोट के इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नहीं है। कनिष्ठ अभियंता को मौके पर लाइन चेकिंग के लिए मौके पर भेजा जा रहा है। समस्या जल्द दूर होगी। -गिरीश चंद्र पांडेय, एसडीओ, वितरण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें