डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक विजेंद्र पांडे गुरुजी क्षेत्र के प्रसिद्ध सीराकोट मंदिर में 36 दिनों से साधना पर बैठे हैं। 20 मार्च को भंडारे के साथ गुरुजी अपनी साधना से उठेंगे।
13 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन से सीराकोट के मंदिर में बैठे गुरुजी लोक मंगल कामना के लिए साधना कर रहे हैं। चोटी पर स्थित सीराकोट मंदिर में गुरुजी मां बगुलामुखी की साधना कर रहे हैं। 19 मार्च की शाम से 12 घंटे तक हवन का कार्यक्रम होगा।
हवन में शामिल होने के लिए लालकुआं, हल्द्वानी से सैकड़ों की संख्या में लोग सीराकोट मंदिर पहुंचने लगे हैं। गुरुजी का मानना है कि मां बगुलामुखी की साधना करने से सूखा, अकाल, भूकंप, भूस्खलन, अकाल मौत जैसी दैवी आपदाओं से मुक्ति मिलती है।