फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिंग गांव में भालू ने घर की छत तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बालिंग गांव में भालू का आतंक बढ़ गया है। भालू ने एक मकान की छत उखाड़ दी। माइग्रेशन गांव होने के कारण इन दिनों घर में कोई नहीं रहता। सामाजिक कार्यकर्ता लीला बनग्याल के नेतृत्व में एसडीएम आरके पांडेय से मिले ग्रामीणों ने बालिंग गांव में भालू के आतंक का मामला उठाया।
विज्ञापन


इन लोगों ने एसडीएम को बताया कि भालू ने मंगलवार को सुरेंद्र सिंह बनग्याल पुत्र मान सिंह के मकान की छत उखाड़ दी। यह परिवार माइग्रेशन पर गलाती में रहता है। इन लोगों ने कहा कि बांलिंग समेत तमाम गांवों के लोग अक्तूबर से मार्च तक निचले इलाकों में परिवार सहित प्रवास के लिए चले आते हैं। हर साल माइग्रेशन वाले गांवों में भालुओं का आतंक रहता है। माइग्रेशन से जब लोग लौटते हैं तो घरों की छत टूटी मिलती है, घर का सामान बिखरा रहता है। बनग्याल ने कहा कि भालू की आड़ में असामाजिक तत्व भी माइग्रेशन गांवों में सक्रिय हो सकते हैं, इसका भी पता लगाया जाना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि वन अधिकारियों को भालू के आतंक के बारे में पत्र लिखा जा रहा है। वन और राजस्व विभाग की टीम गांव जाकर स्थिति का जायजा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें