पिथौरागढ़। बेड़ीनाग के ग्राम पंचायत खोला में विकास कार्यों के अनियमितता की जांच शुरू हो गई है। सीडीओ ने डीडीओ को विकास कार्यों की जांच सौंपी है। डीडीओ नौ मार्च को ग्राम पंचायत का दौरा कर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। बेड़ीनाग के खोला ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने संचालित विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
आरोप है कि कार्यदायी संस्था और ठेकेदार निर्माण में धांधली कर रहे हैं। उन्होंने कई योजनाओं में धांधली की शिकायत की है। इस संबंध में पूर्व में मिली कई शिकायतों के साथ ही ग्रामीण शिकायतकर्ता मोहन सिंह के पत्र का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने विकास कार्यों की जांच शुरू करा दी है। डीडीओ गोपाल गिरी ने बताया कि नौ मार्च को ग्राम सभा का दौरा कर कार्यों का भौतिक निरीक्षण करेंगे।