फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगतड़ बजार में हुड़क बाज्यो ढम ढमाक...

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ग्लोरियल हाइस्कूल डीडीहाट की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित बाल महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। तीन दिनों तक चले बाल महोत्सव में स्कूली बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी और नेपाली गीतों की प्रस्तुति दी। कुमाऊंनी गीत ‘दिगतड़ बजार में हुड़क बाज्यो ढम ढमाक’ पर दर्शक थिरक पड़े।
विज्ञापन


डीडीहाट के रामलीला मैदान में हुए बाल महोत्सव का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी, नगर पालिका अध्यक्ष कविंद्र शाही ने समापन किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों द्वारा पेश की गई झोड़ा चांचरी का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने कई राज्यों की संस्कृति को पेश किया। विद्यालय की प्रबंधक रेखा कापड़ी ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों को अभिभावकों के सामने रखा।

बताया कि महोत्सव के दौरान विद्यालय में चित्रकला, भाषण, नारा लेखन, निबंध, अंताक्षरी, वाद-विवाद आदि कई प्रतियोगिताएं की गई। प्रतियोगिता में अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल महोत्सव में अभिभावक संघ के अध्यक्ष ध्यान सिंह कन्याल, डीडीहाट यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष संजय पंत, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित भंडारी, प्रकाश बोरा, राजकुमार, ओम प्रकाश वर्मा, कविंद्र बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें