फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कांग्रेसी ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 12 अक्तूबर को चर्चा होगी। उसी दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मतदान होगा और नेत्र सिंह कुंवर के भाग्य का फैसला होगा। पुलिस ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए हैं। 12 अक्तूबर को मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। सभी वाहन नगर से एक किलोमीटर दूर आर्मी तिराहे पर खड़े रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रहेगा।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न थानों की पुलिस के अलावा पीएसी को भी यहां मंगाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के समय किसी प्रकार के तनाव की नौबत न आए इसे देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बरती है। थाना प्रभारी ध्यान सिंह ने बताया कि नगर में जितने भी वाहन खड़े हैं, उन्हें बुधवार शाम तक हटा लिया जाएगा और 12 अक्तूबर को किसी भी वाहन को नगर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पिथौरागढ़ के एसडीएम एसके पांडे पीठासीन अधिकारी के तौर पर मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा जिला पंचायतीराज अधिकारी, धारचूला के एसडीएम भी चर्चा के दौरान उपस्थित रहेंगे। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा ब्लॉक सभागार में होगी। उसमें सदस्यों के अलावा बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वंचित रहेगा। 26 सितंबर को ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। तब से यहां भारी गहमा-गहमी का माहौल है। सभी की नजर 12 अक्तूबर को होने वाले परिणाम पर लगी है।
विज्ञापन


मान सिंह की सदस्यता समाप्त
पिथौरागढ़। पंचायतीराज निदेशक एचसी सेमवाल ने धारचूला विकासखंड के रांथी के क्षेत्र पंचायत सदस्य मान सिंह की सदस्यता समाप्त करने का आदेश दे दिया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर को भेजे आदेश में उन्होंने कहा है कि मान सिंह का अब कोई भी रांथी क्षेत्र पंचायत क्षेत्र में नहीं होगा और इस पद को रिक्त घोषित कर दिया गया है। मान सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सरपंच के पद पर रहते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था और वन पंचायत नियमावली का उल्लंघन किया था। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से ठीक पहले एक सदस्य की सदस्यता समाप्त होने से अब कांग्रेस का पक्ष कमजोर हो गया है। मान सिंह अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद कांग्रेस के समर्थन में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें