फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी की मांग को लेकर 34वें दिन भी आंदोलन में डटे रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कर्ज माफी की मांग को लेकर किसान 34वें दिन भी आंदोलन पर डटे रहे। किसानों ने केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा और वित्त मंत्री प्रकाश पंत के जिले के दौरे पर होने के बावजूद किसानों से नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


अनशन स्थल पर हुई सभा में किसानों ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। किसान पिछले 34 दिन से क्रमिक अनशन चला रहे हैं। दो दिन तक कपड़ा राज्यमंत्री जिले के दौरे पर रहे। वित्त मंत्री भी दो दिन तक जिले में रहे, लेकिन दोनों मंत्रियों ने किसानों से बात करना तक उचित नहीं समझा।

कहा है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी, संरक्षक शंकर राम कोहली, गोविंद राम गौतम, जगदीश विश्वकर्मा, महावीर राम, ऊर्बा दत्त भट्ट ने विचार रखे। रविवार को प्रह्लाद राम, बलवीर चंद, सुरेंद्र राम, सुभाष चंद्र जोशी क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें