पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) में आयोजित इंग्लिश लिटरेरी फेस्ट में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। दो दिनों तक चली प्रतियोगिताओं में 10 विद्यालयों के 150 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि 3 कुमाऊं राइफल्स के कर्नल डीके सिंह, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने किया। फेस्ट के तहत प्रतिभागियों के बीच अंग्रेजी वाद-विवाद, भाषण, कहानी वाचन और नाट्य प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिताओं में जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल को विजेता और डान बास्को की टीम को उपविजेता घोषित किया गया।
इस मौके पर डान बास्को स्कूल से सिस्टर लाइना, न्यू वीर शीवा स्कूल के प्रधानाचार्य ममता मेहता, जूनियर एपीएस की प्रधानाचार्य मीनू जगदीश, प्री-प्राइमरी एपीएस की मुख्य अध्यापिका सरिता खर्कवाल, एशियन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य जशोदा पाठक, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य और ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि सेना अस्पताल के कमांडिंग अफसर कर्नल राजीव वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि डा. विमी वर्मा ने विजेता टीमों और विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और एपीएस के प्रधानाचार्य मनीष पंवार को बधाई दी। निर्णायक मंडल में केसी जोशी, एलडी पांडेय, संजय जोशी, विनीता मेहरा, सुनील उप्रेती रहे। आयोजन और परिणाम संकलन में विनय भट्ट, बृजेश पांडेय और नीलम कोठारी, संचालन छात्रा गुंजन बिष्ट और धृति राघव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक संजीव मसीह ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया। प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने कहा कि एपीएस के चेयरमैन ब्रिगेडियर रंजन मलिक की प्रेरणा से विद्यालय इस तरह के आयोजन कराते रहता है।