फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार मल्टीपल कंपनी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पुलिस ने धारचूला मार्ग पर सिल्थाम स्थित आधार मल्टीपल प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वैधता की जांच शुरू कर दी है और जब तक कंपनी अपनी वैधानिकता का प्रमाण नहीं देगी, तब तक उसे किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि यह कंपनी दो माह से यहां काम कर रही है। कंपनी बचत योजनाओं, कृषि लोन और अन्य बैंकिंग योजनाएं ग्राहकों को दे रही है। इसके अलावा अपने एजेंटों के माध्यम से बचत खातों में धन भी जमा करा रही है। कंपनी की गतिविधियों पर संदेह होने के कारण उसकी जांच शुरू कर दी गई है।

जांच कर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि कंपनी के पास मानक से हिसाब से काम करने और वैधानिकता का कोई प्रमाण नहीं मिला है। यह कंपनी अब तक 200 लोगों के खाते खोल चुकी है और 15 लोगों को लोन भी दे चुकी है। बैंकिंग से संबंधित कुछ स्कीम को चलाकर वह ग्राहकों को प्रलोभन दे रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस कंपनी को किसी भी प्रकार का लेनदेन करने से रोक दिया है और उसके खाते सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही कंपनी के प्रबंधक से कहा गया है कि वह अपनी वैधता को साबित करने वाले प्रमाण प्रस्तुत करे। सीओ ने बताया कि यह कदम सावधानी के तौर पर उठाया गया है ताकि लोग सजग हो जाएं और कंपनी को भी अपने संबंध में वैधता साबित करने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें