फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अमरनाथ यात्रियों की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को पुराना बाजार संघर्ष समिति ने आतंकवाद का पुतला फूंका और केंद्र सरकार से मांग की गई कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
विज्ञापन


कहा गया कि अब ज्यादा चुप रहने का समय नहीं है और ईंट का जवाब पत्थर से देने की तैयारी की जाए। पुराना बाजार निवासी रघुवर दत्त पांडे के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने कहा कि कश्मीर में रोज निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह सख्त कदम उठाए।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष उमेश लाल साह और रामू वर्मा ने केंद्र सरकार से मांग की कि कश्मीर के मामलों को सुलझाने के लिए सुरक्षा बलों को पूरी छूट दी जाए। पुतला दहन के समय पुनीत वर्मा, जिकरुल अंसारी, आनंद भट्ट, मोहित वर्मा, सौरभ, धीरज वर्मा, मोहम्मद अयाज, राजेंद्र बिष्ट, मजन बिष्ट, भगवान सिंह आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें