फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में भारी बारिश से तबाही मची

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला में भारी बारिश से तबाही मची
विज्ञापन

धारचूला (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में सोमवार रात मूसलाधार बारिश से भारी तबाही मची है। गलाती के पास सड़क पर मलबा आने से धारचूला-पिथौरागढ़ एनएच पर रात 12 बजे से पूरे सात घंटे तक यातायात बाधित रहा। गलाती के पास मलबा सड़क को पार कर निगालपानी में खेतों तक घुस गया। इससे 50 नाली जमीन पर बोई गई धान की फसल बर्बाद हो गई है।

धारचूला में रात के समय 90 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। तेज बारिश के दौरान लोग दहशत में आ गए। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील इस तहसील के कई गांवों में मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। भारी बारिश से महाकाली का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह धारचूला में महाकाली का जलस्तर 888.05 मीटर आंका गया। यह खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है।
विज्ञापन


क्षेत्र में सोमवार रात नौ बजे से बारिश होने लगी। रात 12 बजे गलाती के पास भारी मलबा पट गया। सुबह पांच बजे जब धारचूला से पिथौरागढ़ एवं अन्य स्थानों को जाने वाले वाहन निकले तो उनको गलाती में सड़क बंद होने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में एसडीएम आरके पांडे ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी भिजवाई। सुबह सात बजे मलबा हटने के बाद इस रोड पर यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन


निगालपानी में खेतों में मलबा पटने से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। अब तक राजस्व विभाग ने नुकसान का आकलन शुरू नहीं किया है। फुलतड़ी में भी मलबा कई घरों और खेतों में घुस गया। जिले के बेड़ीनाग और मुनस्यारी में भी सोमवार रात जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें