समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की पांच सदस्यीय टीम ने 80 यूके एनसीसी बटालियन के 700 से अधिक कैडेटों को समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में हो रहे असामाजिक गतिविधियों पर रोशनी डालते हुए बालश्रम और बच्चों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार व्यक्त किए गए। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान यह विशेष कार्यक्रम हुआ।
एनसीसी शिविर में सोसायटी की सदस्य सपना सिंह, विनीता सुतेड़ी और करुणा खर्कवाल ने समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी, यूसुफ मलाना समेत तमाम महान हस्तियों का उदाहरण देते हुए सामाजिक कार्यों की महत्ता को बताया। संस्था के अध्यक्ष अजय ओली ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए समाज से असामाजिक त्रुटियों को जड़ से मिटाने का संकल्प दिलाया। एनसीसी बटालियन के कर्नल एमडी शर्मा ने इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में मेजर आरती तिवारी, सूबेदार मेजर भूपाल सिंह नेगी, सूबेदार अमरदेव भट्ट, सेना मेडल सूबेदार सतेंद्र सिंह, सूबेदार डीबी थापा, सूबेदार संजय खनका, आनंद सिंह मेहता, पूजा आदि लोग उपस्थित थे।