फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका तेजम में मेट्रिक मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज तेजम में मेट्रिक मेले का आयोजन किया गया। इसमें गणित विषय से संबंधित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्र-छात्राओं को गणित की पद्धतियों के आधार पर मापन की जानकारी दी गई। शनिवार को शंका समाधान दिवस के अंतर्गत प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने मेट्रिक मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि गणित शिक्षण को सुगम और रोचक बनाने के लिए इसका आयोजन किया गया है। इससे विद्यार्थियों को गणित को समझने में आसानी होगी।
विज्ञापन


गणित शिक्षक अमर सिंह चौहान ने ज्यामितीय आकृतियों से संबंधित भुजाओं, कोण, क्षेत्रफल आदि के मापन को समझाया। भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अनिल कुमार ओझा ने धन, धनाभ, त्रिभुज, चतुर्भुज, शंकू, बेलन, गोला के बारे में जानकारी दी। मेले में छात्र-छात्राओं की शंकाओं का भी समाधान किया गया। मेले को संपन्न कराने में प्रवक्ता रवि कुमार, दलीप राम, दमयंती रावत, सुरेंद्र कुमार, संजय सिंह महर ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें