धारचूला/पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील क्षेत्र में मजदूरी करने वाली एक महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर महिला की बुरी तरह से पिटाई भी की गई, जिससे वह बेहोश हो गई। पुलिस शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बंगापानी तहसील क्षेत्र में पीड़ित महिला किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करती है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व रात में दो युवक जबरन उसके कमरे में घुसे और अगवा कर उसे जंगल में ले गए जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई, जिससे महिला बेहोश हो गई। वह रात भर खुले आसमान के नीचे पड़ी रही। होश में आने के बाद उसने परिचितों को आपबीती सुनाई।
इसके बाद जौलजीबी थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर पीड़िता का मेडिकल कराया। मामले की जांच एसआई मीनाक्षी देव कर रहीं हैं।