फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई मार्क का हेलमेट नहीं पहना तो होगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर वाहन को सीज करने के निर्देश दिए हैं। ओवर लोडिंग और नशे में वाहन चलाने पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। दुपहिया वाहनों में बगैर आईएसआई मार्क के हेलमेट पहनने पर चालान किया जाएगा।

शुक्रवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक लेते हुए ने एक टीम से सड़कों का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित करने और दुर्घटना रोकने के उपाय करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा रोड सेफ्टी के अनुसार सुरक्षा के उपाय किए जाने हैं। सड़क निर्माण विभाग सुरक्षा के प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने छात्र, छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में अभियान चलाने के निर्देश दिए। एसपी आरसी राजगुरु ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए संपूर्ण जिले में एक बृहद अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात संचालन में अवरोध बने होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश सभी नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को दिए गए। यातायात में अवरोधक बने पोलों को चिन्हित करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए गए। बैठक में सहायक संभागीय अधिकारी नंद किशोर, नवीन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एके गुसाईं, यातायात निरीक्षक दरबान सिंह, टैक्सी यूनियन, स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें