फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए बर्फबारी में ठिठुरती रही गर्भवती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन फिर खराब हो गई। बुधवार को महिला अस्पताल में घंटों इंतजार करने के बाद बर्फबारी के बीच महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार को लगभग 110 महिलाएं अल्ट्रासाउंड करने के लिए महिला अस्पताल पहुंची थीं। लोहाघाट से आए रेडियोलॉजिस्ट डा.एलएम रखौलिया ने 35 महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किए। इसी बीच मशीन में खराबी आ गई।

इसके बाद घंटों से इंतजार कर रही महिलाओं को बर्फ और बारिश के बीच छाता ओढ़कर जिला अस्पताल जाना पड़ा। वहां पर भी मात्र 30 महिलाओं का ही अल्ट्रासाउंड हो पाया। अधिकांश महिलाओं को बिना अल्ट्रासाउंड के ही घर लौटना पड़ा। मशीन में बार-बार आ रही खराबी और स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं करने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें