झूलाघाट/धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-पाक के बीच सीमा पर चल रहे तनाव और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के निर्देश पर पुलिस और एसएसबी ने सीमा क्षेत्र के जंगल में कांबिंग की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होने पर पुलिस को जानकारी देने का अनुरोध किया।
एसएसबी और पुलिस ने बुधवार को झूलाघाट से अमतड़ी तक संयुक्त रूप से कांबिंग की। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने का अनुरोध किया। इस मौके पर एसएसबी के कंपनी कमांडर पीएस रावत, एएसआई इंदर सिंह, दीपक कुमार, पवन कुमार, अजय यादव, हरपाल और थाना झूलाघाट से एसओ महेश चंद्र, एसआई कंचन कुमार, मेघा चंद, अर्जुन सिंह, महिपाल राना, अनूप सिंह, कुंडल सिंह आदि शामिल रहे।
भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए उधर धारचूला सहित अन्य झूला पुलों में मुस्तैदी बढ़ा दी है। सभी पुलों पर आवाजाही करने वालों पर नजर रखी जा रही है। एसएसबी के जवान सामान की चेकिंग कर रहे हैं। एसएसबी के जवानों द्वारा तीतरी, बगड़ीहाट, बलुवाकोट आदि क्षेत्रों में काली नदी के किनारे कांबिंग की जा रही है।