पिथौरागढ़। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से बीएडीपी योजना के तहत कनालीछीना विकासखंड के सात गांवों में 15 से 22 फरवरी तक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में एलोपैथिक चिकित्सक, दंत शल्यक, महिला चिकित्सक और आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर दवा वितरित की जाएगी।
शिविर में चिकित्सकीय टीम के साथ पैरामेडिक स्टाफ में फिजियोथैरेपिस्ट, स्टाफ नर्स, नेत्र सहायक, फार्मेसिस्ट, साइकोलॉजिस्ट काउंसलर, किशोर काउंसलर राष्ट्रीय स्वास्थ्य आदि मौजूद रहेंगे। शिविर में खून की जांच, दांतों और आंखों की जांच नि:शुल्क की जाएगी और चश्मों का वितरण भी किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.ऊषा गुंज्याल ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने को कहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बीएडीपी एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से जनपद के सभी आठों विकासखंडों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों और मल्टी स्पेशलिस्ट कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का स्थान तिथि
पीपली 15 फरवरी
भागीचौरा 16 फरवरी
तीतरी 18 फरवरी
अस्कोट 19 फरवरी
बुंगाछीना 20 फरवरी
मुवानी 21 फरवरी
देवलथल 22 फरवरी