फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिफ बैंड से धनौड़ा तक लगा दो घंटे का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की सड़कों पर जाम लगना आम हो चुका है। शनिवार को ग्रिफ बैंड से धनौड़ा तक लगभग दो घंटे का जाम लगा। इस जाम में स्कूली बसें भी फंसी रही। कई सड़कों पर बारातों के कारण भी बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगर में वाहनों की बढ़ती संख्या और सड़कों को ही पार्किंग स्थल बनाने से समस्या बढ़ती जा रही है। धारचूला रोड पर प्रतिदिन जाम लग रहा है। सिल्थाम से रई पुल तक वाहनों के जमावड़े के कारण जाम लगना आम हो चुका है। शनिवार को लगभग डेढ़ किमी लंबे इस मार्ग पर दो घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे। स्कूलों की छुट्टी का समय होने से बच्चे भी वाहनों में ही फंसे रहे। कई बच्चों को जाम लगने के कारण उतरकर पैदल ही जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें