पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से उड़ान शुरू करने की मांग को लेकर 14 नवंबर से मौनव्रत कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार जोशी (एमएल) जंतर-मंतर में धरना देने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
नियमित हवाई उड़ान का सपना बैनर के साथ दिल्ली रवाना हुए एमएल ने मीडिया कर्मियों को एक सेर लिखकर दिया- कुछ अरमान तुझसे मिले बिना पूरे ना होंगे, बहुत सर्द रहती है अक्सर दिसंबर की हवायें तेरी, उन सर्द हवाओं से भिड़ने आ रहा हूं, दिल्ली मैं आ रहा हूं, दिल्ली मैं आ रहा हूं।
एमएल ने मैसेज के जरिये कहा कि हवाई सेवा शुरू करने के नाम पर सीमांत की जनता के साथ ठगी हुई है। उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में नैनीसैनी हवाई पट्टी से उड़ान शुरू करने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। कई प्रवासी उत्तराखंडी भी धरनास्थल पर पहुंचेंगे।