फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने संवर्ग का पुनर्गठन, सेवा नियमावली का प्रख्यापन, पेशेंट केयर भत्ते का शासनादेश जारी करने समेत पांच मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष केएस अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी एक दिसंबर तक प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को मांगों के संबंध में रोज पत्र भेजेगी। 3 से 8 दिसंबर तक संगठन के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य, मंडलीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे। 10 दिसंबर को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सभा की जाएगी।

इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों, विधायकों, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। 11 से 15 दिसंबर तक सामान्य रूप से काम किया जाएगा, लेकिन काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। 17 से 20 दिसंबर तक विधायक, मंत्रियों से मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखवाया जाएगा। 21, 22 दिसंबर को स्वास्थ्य महानिदेशालय कार्यालय देहरादून में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें