फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में बारिश, पिथौरागढ़ में खिली रही धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। एक सप्ताह से जनपद में मौसम सुहावना बना है। शनिवार को मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई, वहीं जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में चटख धूप खिली रही।
विज्ञापन


मुनस्यारी में शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। 10 बजे बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र की चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार में बर्फबारी हुई, जबकि मुनस्यारी तहसील मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

कड़ाके की ठंड से अधिकतर लोग घरों से बाहर नहीं निकले। दूसरी ओर इस साल जल्दी बर्फबारी और बारिश से पर्यटकों के लिए मौसम अनुकूल बना है। देश-विदेश से यहां पहुंच रहे पर्यटक मौसम का आनंद उठा रहे हैं। इधर, जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में दिन भर तेज धूप खिली रही। सुबह एवं शाम को ही ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें