फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी उच्छैती का नाम शहीद दानू के नाम पर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज उच्छैती का नामकरण शहीद हरीश चंद्र सिंह दानू के नाम पर कर दिया गया है। राज्य सरकार ने जीआईसी का नाम शहीद के नाम पर रखने के साथ ही उच्छैती के लिए उनके नाम से सड़क बनाने की घोषणा की थी। सड़क भी स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन


वर्ष 1989 में महार रेजीमेंट में भर्ती हुए दानू ने सेवाकाल के दौरान कई बार अदम्य साहस का परिचय दिया। वीरता के बल पर उन्हें वर्ष 1993 में भूटान विदेश सेवा मेडल, सैन्य सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। 12 मार्च 2000 को जम्मू-कश्मीर के चकला पोस्ट में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दानू शहीद हो गए।

शासनादेश जारी होने के बाद बीते 30 अक्तूबर को राजकीय इंटर कॉलेज का नामकरण शहीद के नाम पर किया गया। सम्मान देने के लिए शहीद की मां मालती देवी, पत्नी वीरांगना सीता देवी, पुत्र चंचल सिंह, महेश सिंह, भाई किशन सिंह, गणेश सिंह दानू ने राज्य सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें