पिथौरागढ़। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले के 24 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों और पांच विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
गांधी जीवन दर्शन, स्वच्छता ही सेवा और अहिंसा ही धर्म विषय पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में परमानंद चौबे, डॉ. विद्यासागर कापड़ी, डॉ. पीतांबर अवस्थी, ललित शौर्य, आशा सौन, डॉ. मीनाक्षी जोशी, हेमा जोशी, दिनेश पंत, मुन्नी टम्टा आदि ने कविता पाठ किया।
कार्यक्रम में सीडीओ वंदना, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, पीडी डीआरडीए डीडी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, सीईओ वीपी सिमल्टी, कुसौली के ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह, मानले स्कूल के सहायक शिक्षक चंद्रशेखर शर्मा आदि थे।
इन ग्राम पंचायतों को मिला पुरस्कार
कुसौली, सुवाकोट, पपदेव, गिठीगाड़ा, रुईना, भटेड़ी, कापड़ीगांव, मलानचर्मा, ओझातल्ला, लीमाभाट, खोलीचर्मा, साता, सुरिंग, सरमोली, चेटीचिमला, दौला उप्रेती, कालासिला, पीपलतड़, जजुट, कुनतोला, सुरखाल, स्यांकूरी, खुमती, पांगला।
इन स्कूलों को मिला पुरस्कार
राजकीय आदर्श विद्यालय मानले, राप्रावि सलकोट, राप्रावि खड़कूभल्या, राबाइंका थल, राबाइंका कनालीछीना।