फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षाओं में खाली बैठे रहते हैं कोटा खाड़िक के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुनस्यारी ब्लॉक के जीआईसी कोटा पंद्रहपाला और हाईस्कूल कोटा खाड़िक में शिक्षकों के कई पद रिक्त है। इंटर कॉलेज तीन तो हाईस्कूल केवल एक शिक्षक के सहारे संचालित हो रहा है। वहीं, शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं को कक्षाओं में खाली बैठना पड़ता है।
विज्ञापन


180 छात्र संख्या वाले राजकीय इंटर कॉलेज कोटा पंद्रहपाला में प्रवक्ता और एलटी के 9-9 पद रिक्त है। विद्यालय में एलटी सामान्य में दो शिक्षक और गणित विषय में एक प्रवक्ता कार्यरत है। इसी तरह हाईस्कूल कोटा खाड़िक में 42 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के सात पद रिक्त हैं।

एक ही शिक्षक सभी कक्षाओं को पढ़ा रहा है। शिक्षकों की कमी से छात्रों को दिन भर कक्षाओं में खाली बैठना पड़ रहा है। प्रधान विरेंद्र सिंह सुयाल ने जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर दोनों विद्यालयों में शिक्षक तैनात करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महेश नेगी, जयराम दानू, मनोज महर, हरेंद्र पंवार आदि अभिभावक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें