फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण शुरु न हुआ तो होगा आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली-पाभें सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन 38वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को पाभें गांव के हरीश सिंह, पवन सिंह, हरीश सिंह द्वितीय क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। संघर्ष समिति ने सड़क का काम शुरू होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर सड़क निर्माण को लेकर नारेबाजी की। स्वीकृत सड़क का वन भूमि का मामला हल होने के बाद भी निर्माण न होने से लोगों में गुस्सा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी ने कहा कि क्षेत्र के साथ शासक वर्ग ने हमेशा अन्याय किया है। लंबी लड़ाई के बाद 2013 में सड़क स्वीकृत हुई। 2016 में 7.2 किमी सड़क के टेंडर हुए, लेकिन वन भूमि का मसला हल नहीं किया। वर्तमान आंदोलन के बाद सड़क निर्माण में आ रही वन भूमि का निस्तारण हुआ है। अब भी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा है।

कहा कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। आंदोलन के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार, भूपाल सिंह, गोपाल सिंह, पूरन सिंह, उमेश सिंह, दर्शन राम, पूरन राम, कैलाश सिंह, गौरीशंकर, ललित मोहन, सुरेश उप्रेती आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें