फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिनुवागौन में खाई में तब्दील हो गई जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट(पिथौरागढ़)। मूसलाधार बारिश से जौलजीबी- मुनस्यारी मार्ग दो स्थानों पर खाई में तब्दील हो गया है। एक ओर खड़ी चट्टान और दूसरी ओर उफनाई गोरी के बीच से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


रविवार को हुई मूसलाधार बारिश से बंगापानी से एक किमी आगे खिनुवागौन और फगुवा में सड़क ध्वस्त हो गई थी। बीआरओ ने फगुवा में सड़क सुधार ली है, जबकि खिनुवागौन में चट्टान के पास बड़ा हिस्सा बहने से निर्माण कार्य में बाधा पहुंच रही है। इस स्थान पर एक ओर खड़ी चट्टान और दूसरी ओर उफनती गोरी होने के कारण लोगों को भी जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है। बीआरओ के कमान अधिकारी आरके शर्मा ने बताया कि रात 11 बजे तक सड़क खोलने का काम किया जा रहा है। चट्टानों को काटकर सड़क बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि जल्दी सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। उधर, मदकोट के बेगा गांव में आपदा प्रभावित तीन परिवार अब भी स्कूल भवन में शरण लिए हुए हैं। इन परिवारों के लिए खाद्यान्न सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें