पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में चल रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की टीम जिलाधिकारी एकादश को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। पावर स्पोर्ट्स की टीम ने 20 ओवर में 195 रन बनाए। चंद्रशेखर ने 73, उमेश जोशी ने 27 रन बनाए।
जिलाधिकारी एकादश की ओर से नरेंद्र ने दो, भरत ने एक विकेट लिया। जवाब में जिलाधिकारी एकादश 152 रन ही बना सकी। जिलाधिकारी एकादश की ओर से विनोद ने 35, भरत ने 20 रन बनाए। पावर स्पोर्ट्स के उमेश जोशी ने 3, विपिन ने 2, जगदीश ने 1 विकेट लिया। अंपायर आकाश भंडारी, कृष्णा दानू थे। आंखों देखा हाल कौशल उप्रेती ने सुनाया। इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष कमल पुनेड़ा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एसपी इलेवन और शिक्षा विभाग की टीम के बीच होगा।