पिथौरागढ़। खेल विभाग के माध्यम से विस क्षेत्र के खिलाड़ियों को विधायक निधि से ट्रैकशूट वितरित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत सैकड़ों खिलाड़ियों के साथ ही प्रशिक्षकों को भी ट्रैकशूट दिए जाने हैं। क्रीड़ा विभाग ने खेल प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को ट्रैकशूट बांटने शुरू कर दिए हैं।
सोमवार को वल्दिया स्पोर्टस कालेज, देव सिंह मैदान, खांकर और झौलखेत मैदान में आयोजित अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 585 खिलाड़ियों को ट्रैकशूट बांटे गए। इसके साथ ही 11 प्रशिक्षकों भी ट्रैकशूट दिए गए। विधायक निधि योजना के अंतर्गत इस योजना की शुरूआत 12 अप्रैल को वित्त मंत्री कर चुके हैं। इसके लिए विधायक निधि से दस लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि नगरीय क्षेत्र मेें संचालित विभिन्न खेल प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को ट्रैकशूट बांटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक बॉक्सिंग, हॉकी, क्रिकेट, फुुटबाल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो आदि खेलों से जुुड़े 600 से अधिक पंजीकृत खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को ट्रैकशूट दे दिए हैं। जल्द ही सभी खिलाड़ी और प्रशिक्षकों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रशांत कुमार, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, केएस वल्दिया, धरम चंद, देवी चंद, मनोज पुनेठा, जनार्दन वल्दिया, देवेंद्र रावत, प्रकाश थापा, नवीन लुंठी, प्रताप सिंह, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता आदि थे।