पिथौरागढ़। मुख्यालय से सटे ओड़माथा गांव में पेयजल समस्या गहराती जा रही है। ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोत से पानी का बंदोबस्त करना पड़ रहा है। इसके इतर पेयजल योजना का कामकाज धीमी गति से चल रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है। साथ ही जल्द आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बुधवार को भूमिया देवता किसान सामाजिक विकास समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि ग्राम सभा की पेयजल योजना के तहत स्रोत के पास टैंक बनाने के साथ ही पाइप लाइनें भी बिछा दी गई हैं। इसके बाद विभाग ने काम रोक दिया है। अब लोगों को काफी दूर धारे से पानी ढोना पड़ रहा है। इस दौरान दीवान खड़ायत, दीवान सिंह भंडारी, खुशाल सिंह, राम सिंह, पूरन सिंह, भूपाल सिंह, मोहन सिंह आदि थे।