फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान वेतन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद की जिला शाखा की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के सभी कार्मिकों को केंद्र के समान वेतन देने समेत कई मांगें उठाई गई। साथ ही मुख्यमंत्री, वन, महिला सशक्तीकरण, बाल विकास, शिक्षा मंत्री को मांगों के निराकरण के लिए पत्र भेजा गया।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष केसी पंत की अध्यक्षता, जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय के संचालन में हुई बैठक में कहा है कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू होनी चाहिए। राज्य आंदोलन की लड़ाई लड़ने वाले 50 वर्ष से अधिक के राज्य कर्मचारियों को स्थानांतरण में छूट दी गई थी, उसे पुन: बहाल किया जाए।

उन्होंने विधवा, विदुर कार्मिकों को स्थानांतरण में पूर्व की भांति छूट देने, स्थानांतरण एक्ट लागू करने से पूर्व सेवा शर्तों के अनुरूप सभी विभागों में स्थानांतरण यात्रा भत्ता का बजट उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाली महिला कार्मिकों को सरकार द्वारा आवास सुविधा देने, सुगम और दुर्गम के निर्धारण में परिवहन विभाग से स्वीकृत सड़क को ही मान्य करने, विभागों का विलय नहीं करने की मांग की। बैठक में रोहित कुमार उप्रेती, राजेश देउपा, हेमंत जोशी, कल्याण सिंह राणा, अमित जोशी, नारायण सिंह बिष्ट ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें