फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात में बाधक होर्डिंग हटाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम सी रविशंकर ने कहा कि नगर क्षेत्र में यातायात में बाधा पहुंचा रहे होर्डिंग को एक सप्ताह के भीतर हटा लिया जाएगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को उन्होंने आदेश दिया है कि यातायात में बाधक होर्डिंग का चिन्हीकरण करें और उन्हें शीघ्र हटाएं।
विज्ञापन


जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने आदेश दिए कि हर स्कूल बस में सुरक्षा की दृष्टि से 31 दिसंबर तक सीसीटीवी लग जाने चाहिए और एक जनवरी से यह व्यवस्था पूरी तरह लागू कर दी जाए। इसके अलावा हर स्कूल बस में अनिवार्य रूप से कूड़ादान रखा जाएगा।

डीएम ने कहा कि 25 जनवरी से दोपहिया वाहन पर बैठने वाले दोनों यात्रियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाएगा। डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करने और उन स्थानों पर सुरक्षा के उपाय करने के आदेश दिए। तेज गति से वाहन चलाने वालों और ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन


नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि नगर क्षेत्र में खराब पड़े 12 सीसीटीवी ठीक कर लिए गए हैं। वह अब सही तरीके से काम कर रहे हैं। शेष सीसीटीवी एक सप्ताह में ठीक हो जाएंगे। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल, सहायक परिवहन अधिकारी नवीन सिंह, लोनिवि के ईई नवीन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें