फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलाघाट डाकघर में नहीं हो पा रहा कोई काम

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। संचार सेवा के काम नहीं करने के कारण नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट कस्बे के डाकघर में लंबे समय से लोगों का काम अटका है। डाकघर में जमा और निकासी न होने से खाताधारक परेशान हैं। डाकघर के कर्मचारियों ने बताया कि दूरसंचार विभाग को कई बार इस समस्या की जानकारी दे दी गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बताया गया कि डाकघर की ब्रॉडबैंड सेवा पिछले 6 माह से खराब है। इस कारण कई काम अटक रहे हैं। डाकघर में 900 लोगों के जमा खाते हैं। इन खातों में न तो पैसा जमा हो पा रहा है और न निकासी ही हो पा रही है। यह भी कहा गया है कि एक महीने से डाकघर में कोई नया खाता नहीं खुल पाया है। पोस्टमास्टर दीप प्रकाश भट्ट ने बताया कि ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने की जानकारी कई बार दूरसंचार विभाग को दे दी है, लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है।

दूरसंचार विभाग के उपमंडलीय अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि डाकघर की ब्रॉडबैंड सेवा ठप होने की जानकारी अब तक उनको नहीं मिली है। जल्द ही तकनीकी टीम को भेजकर ब्रॉडबैंड नहीं चलने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें