पिथौरागढ़। 12 से 14 अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में उमदा प्रदर्शन करने पर इंटर कॉलेज बीसाबजेड़ के छात्र नरेंद्र सिंह सौन का चयन राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयन पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक चंद्री चंद ने छात्र नरेंद्र को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं नरेंद्र के चयन पर विद्यालय समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
जिला सैनिक कल्याण परिषद के सदस्य नरेंद्र चंद ने कहा कि खेल सुविधाओं में पिछड़े इलाके से होने के बावजूद नरेंद्र का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना जिले के लिए गौरव की बात है। नरेंद्र ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्थान बनाया है।
उन्होंने चयन पर नरेंद्र को शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह सौन, प्रकाश सौन, कलावती सौन, बहादुर सिंह सौन, जगत सिंह सौन, ग्राम प्रधान कुलदीप कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपा तिवारी और विद्यालय के शिक्षकों ने नरेंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।