फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग जोन के नाम सार्वजनिक करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। पंचेश्वर घाटी संघर्ष समिति और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बारामासी सड़क के डंपिंग जोनों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि घाट क्षेत्र में मीना बाजार और मटेला के पास सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है। सड़क चौड़ीकरण से निकले मलबे को जहां-तहां फेंक दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मलबे से पेड़ों के साथ वनस्पति के लिए खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज सामंत ने कहा है कि डंपिंग जोन के नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए। कितने क्षेत्रफल में डंपिंग जोन बनाया गया है, इसकी भी जानकारी स्थानीय लोगों को दी जानी चाहिए। डंपिंग जोन ऐसे स्थान पर बनाया जाना चाहिए, जहां गौचर, पनघट न हों। उन्होंने सड़क चौड़ीकरण का काम दिन के स्थान पर शाम को 6 बजे बाद करने की मांग की है। कहा है कि रात को काम होने से धूल, मिट्टी के साथ ही जाम से छुटकारा मिलेगा। निर्माण स्थल पर लगातार पानी का छिड़काव करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें