फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा के जिला स्तर पर सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग और प्रकल्प भंग कर दिए गए हैं। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हटाकर उनकी जगह नई तैनाती की जाएगी। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में हुई बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने ये ऐलान किया।
विज्ञापन


वल्दिया ने बताया कि भाजपा में इस समय युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, जनजाति मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ी जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा काम कर रहे थे। इन सभी को भंग कर दिया गया है। इसके अलावा 11 प्रकोष्ठ, नौ विभाग, 11 प्रकल्प के पदाधिकारी भी हटा दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नए सिरे से पदाधिकारियों के चयन के लिए एक कमेटी बनाई गई है। इसी कमेटी की राय से नए पदाधिकारी चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी अभी काम कर रही हैं, लेकिन उनमें भी फेरबदल किया जाएगा। बताया कि पार्टी की मजबूती के लिए लगातार काम किया जाएगा।
विज्ञापन


अब निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं को ही दायित्व दिए जाएंगे। बैठक में राजेंद्र रावत, उमा पांडे, महेंद्र लुंठी, सुभाष जोशी, रघुवीर सिंह, उमेश महर, कमल पुनेड़ा आदि मौजूद थे। संचालन गोविंद सिंह महर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें