पिथौरागढ़। कृष्णानंद उप्रेती राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही विण विकासखंड की खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कन्या जूनियर हाइस्कूल मंडप के विद्यार्थी छाए हैं। पहले, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम और खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
ब्लॉक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कन्या जूनियर हाइस्कूल मंडप ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता, समूह गान और लेजियम डंबल में पहला स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जूनियर हाइस्कूल मोस्टामानू दूसरे, जूनियर हाइस्कूल पौण तीसरे स्थान पर रहा। मानचित्र प्रतियोगिता में जूनियर हाइस्कूल पापला पहले, मंडप दूसरे, तीसरे स्थान पर रहा। सुलेख में जूनियर हाइस्कूल पौण, मंडप, लेलू पहले तीन स्थान पर रहे। प्राथमिक सुलेख में टकाना पहले, तिलढुकरी दूसरे, मनारा स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। मानचित्र में टकाना ने पहला और दूसरा स्थान पाया, जबकि उर्दू मीडियम स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
अंताक्षरी में टकाना पहले, रई दूसरे, उर्दू मीडियम तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर नाटक में दिगतोली पहले, पौण दूसरे, मंडप तीसरे स्थान पर रहा। लेजियम डंबल में लेलू दूसरे, पौण तीसरे स्थान पर रहा। जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया ने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता संचालन में नारायण दत्त जोशी, तारा कर्नाटक, प्रमिला वल्दिया, निरंजना गुरुरानी, किरन वर्मा, बुद्धिदेव पांडेय, राजेंद्र जोशी, जेपी वर्मा आदि सहयोग दे रहे हैं।