फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवसिंह मैदान में खिलाड़ियों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती की प्रेरणा से सोमवार की सुबह देव सिंह मैदान में खेलने आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने सफाई अभियान चलाकर मैदान को साफ सुथरा बना दिया। सफाई अभियान में नगरपालिका के कर्मचारियों ने भी सहयोग दिया। खिलाड़ियों ने मैदान के चारों ओर की झाड़ियों को साफ किया, कूड़े को एकत्र कर पालिका के वाहनों से दूर फेंका।
विज्ञापन


देवसिंह मैदान में सुबह के समय सैकड़ों खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं। पहली बार उनको सफाई के प्रति प्रेरणा मिली। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि देवसिंह मैदान का बड़ा महत्व है। इसमें खेल गतिविधियों के साथ साथ अन्य कार्यक्रम भी होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि आज 250 खिलाड़ियों ने सफाई अभियान में हाथ बंटाया। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। बाद में पालिका के कर्मचारियों ने चंडाक ट्रैकिंग मार्ग, जीआईसी आदि स्थानों में भी सफाई अभियान चलाया। आने वालेे समय में पालिका नगर के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाएगी। सफाई अभियान में सभासद त्रिलोक महर, नितिन महर, दीपक तिवारी, दीपक लुंठी, सुभाष पांडे, मन्नू ठकुराठी, सफाई निरीक्षक सुनील मलिक, सुंदर लाल, विकास, कृपाल आदि थे। इधर, भाजपा महिला मोर्चा ने घंटाकरण संपूर्णानंद पार्क में सफाई अभियान चलाया। इसमें महिला मोर्चा की उमा पांडे, भगवती पुनेठा, प्रेमा कोश्यारी, भारती पांडे, मीना बिष्ट, गंगोत्री दताल, कमला तिवारी, माला सौन, मंजू लुंठी आदि शामिल हुए। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टकाना में शहीद स्मारक के पास सफाई अभियान चलाया गया। वहां पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया, कुंडल मोसाल, विनोद बिष्ट, भुवन वल्दिया आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें