फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातीगाड़ में 12वें दिन खुली सड़क

Fri, 31 Aug 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
रातीगाड़ में 12 वें दिन शुरू हुआ यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़ में बंद सड़क को खोलने में लोनिवि को 12वें दिन सफलता मिल गई। अपरान्ह बाद सड़क खुलते ही मार्ग पर फंसे वाहन पिथौरागढ़ और मुनस्यारी की ओर निकले। इसके बाद कक्कड़ सिंह बैंड पर भी देर शाम सड़क खोल दी गई।

विज्ञापन


रातीगाड़ में 11 दिनों से सड़क बंद थी। क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन लगातार हो रहा था। इस स्थान पर 40 मीटर सड़क का पता नहीं था। इससे पहले सड़क का कुछ हिस्सा रामगंगा में समा गया था। दो दिन पहले रात में सड़क पर बोल्डर गिरा था, जिसे सड़क किनारे गड्डा बनाकर उसमें दबाया गया। यहां पर 40 मीटर चट्टान काटने और 150 मीटर क्षेत्र से मलबा हटाने में लोनिवि के पसीने छूट गए। जेई योगेश चौबे जेसीबी, पोकलैंड और ब्रेकर मशीन ऑपरेटरों के साथ मलबा हटाने और सड़क बनाने में लगातार जुटे रहे।

शुक्रवार सुबह सात बजे से चट्टान काटकर सड़क बनाने और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। अपरान्ह 3.45 बजे सड़क से मलबा पूरी तरह साफ कर यातायात सुचारु कराया गया। इसके बाद लोनिवि की टीम कक्कड़ सिंह बैंड में पहुंची और देर शाम सड़क खोल दी गई। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम एसडीएम मुनस्यारी केएन गोस्वामी ने सड़क का निरीक्षण कर लोनिवि को कक्कड़ सिंह बैंड पर दीवार बनाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


मुनस्यारी में रसोई गैस का संकट 
मुनस्यारी। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से रसोई गैस का संकट बना है। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। गैस सर्विस के प्रबंधक योगेश ने बताया कि गैस सिलेंडर लेकर आ रहा वाहन सड़क बंद होने से रातीगाड़ में फंसा है। सड़क खुलते ही वाहन मुनस्यारी की ओर रवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें