झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सिरकुच से झूलाघाट की ओर जा रही एक बारात की कार और सामने से आ रही पिकप में बनड़ा के समीप आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पूजा और आंचल मामूली रूप से घायल हो गई।
दोनों घायलों को प्राथमिक चिकित्सालय झूलाघाट ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। भिड़ंत के बाद दोनों चालकों के वाहन नहीं हटाने से लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर एसओ महेश चंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद लगभग एक घंटे बाद जाम खुला। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।