फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में नोटबंदी के बाद सीमांत में छोटे नोटों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल में भारतीय नए नोटों की पाबंदी के बाद नेपाल सीमा से सटे भारतीय बाजारों में छोटी करेंसी की दिक्कत हो गई है। छोटे नोटों की कमी से सीमावर्ती बाजारों में व्यापारी और उपभोक्ता भी परेशान हैं।
विज्ञापन


नेपाल सरकार ने एक माह पहले 200, 500 और 2000 की भारतीय करेंसी को प्रतिबंधित कर दिया था। नए नियम के तहत इन नोटों को रखना, प्रयोग में लाना कानूनी अपराध माना गया है। नियम के लागू होने के बाद भारतीय सीमा से लगे कस्बों में नेपाल जाने वाले लोग बड़े नोटों के बदले 10, 20, 50 और 100 के नोट ले जा रहे हैं। नेपाल के लोग भारतीय महानगरों में काम के लिए आते-जाते रहते हैं। वापस स्वदेश जाते समय उन्हें छोटे भारतीय नोट ले जाने पड़ रहे हैं।

मांग बढ़ने से सीमावर्ती झूलाघाट बाजार में छोटे नोट गायब हो गए हैं। छोटे नोटो की कमी की वजह से यहां के दुकानदारों को नोट चेंज करने में भी दिक्कत हो रही है। बैंक और एटीएम से भी बड़े नोट मिलने से व्यापारियों को और ज्यादा परेशानी हो रही है। झूलाघाट के व्यापारी नीरज पंत, संजू , दिनेश गड़कोटी, मोहन चंद, गिरीश पंत, किशन पंत, अनिल गड़कोटी, विजय भट्ट ने प्रशासन से झूलाघाट के बैंकों में छोटी मुद्रा अधिक मात्रा में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन


सामान लेने पर ही मिल रहे है खुले
झूलाघाट। नेपाल में बड़े नोटों के बंद होने का सीमावर्ती व्यापारी भी फायदा उठा रहे हैं। बड़े नोट लेकर दुकान में आ रहे नेपाली नागरिकों से व्यापारी कुछ सामान लेने की शर्त पर ही बड़े नोट के बदले छोटे नोट दे रहे है। कुछ व्यापारी पिथौरागढ़ से छोटे नोट मंगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें