फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने गायन और नृत्य में मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। संगीत संस्थान आयुष म्यूजिक एंड डांस एकेडमी की ओर से आयोजित तीन दिनी कार्यशाला का समापन हो गया है। इस दौरान बच्चों ने शास्त्रीय संगीत में नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


टकाना रामलीला मैदान में कार्यशाला का समापन जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत और समाजसेवी प्रकाश जोशी ने किया। दिल्ली से आए पं. हेमंत गुरुजी महाराज और रमेश महंतदास ने प्रतिभागियों को संगीत से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। पं. हेमंत गुरु ने कहा कि अभिभावकों को अपने पाल्यों को संगीत की दिशा में प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर बच्चों ने गणेश वंदना, कृष्ण भजन और नृत्य से सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। संचालन एकेडमी के संरक्षक जनार्दन उप्रेती, कै. दीवान सिंह वल्दिया, नानू बिष्ट ने किया। इस मौके पर हेमराज बिष्ट, दिलीप वल्दिया, चंद्रशेखर महर, मोहन लाल वर्मा, राहुल शाह, कुंडल नगरकोटी, एलपी जोशी, जुगल किशोर, चिंतामणि जोशी, महेश पुनेठा, नेहा बिष्ट, वंदना, दीक्षा बोरा, गुंज उपरारी, माधवी देवी, दीपक, पारस, विक्की, अंकित, जगदीश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें