फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीन बीमार हेलीकॉप्टर से भेजे गए हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़)। बागेश्वर के बास्ती गांव से फूड प्वाइजनिंग से बीमार तीन लोगों को बेड़ीनाग से हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी भेजा गया। जिलाधिकारी बागेश्वर रंजना राजगुरु ने बेड़ीनाग पहुंचकर मरीजोें का हालचाल जाना। डीएम ने कहा कि बेड़ीनाग अस्पताल से मरीजों को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को जीत सिंह, कमई देवी और किरन की तबियत बिगड़ने पर रविवार सुबह करीब 8 बजे हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी भेजा गया। बागेश्वर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बेड़ीनाग पहुंच कर बीमार लोगों के हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि बेड़ीनाग में बेड कम होने के कारण 10-10 मरीजों को पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के अस्पतालों में भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

रविवार को 86 मरीज बेड़ीनाग अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से तीन को हल्द्वानी भेजा गया। 21 मरीजों के हालत में सुधार होने के कारण उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बेड़ीनाग अस्पताल में अब 62 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें