फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए आज हल्द्वानी जाएगा ईश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कबाड़ बीनकर पेट पालने वाले पेट के मरीज ईश्वर राम की मदद को विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही व्यापारी भी आगे आए हैं। लोगों के सहयोग से ईश्वर को सोमवार को इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


माता-पिता का सिर से साया उठने के बाद ईश्वर अकेला पड़ गया। वह कबाड़ बीनकर अपना पेट पालता है। कुछ दिन पहले उसके पेट में तेज दर्द उठा। पता चला कि उसकी आंतें चिपकी हैं। रेस्टोरेंट स्वामी प्रदीप कन्याल चिकित्सकों की सलाह पर अब ईश्वर को अपने खर्चे पर हल्द्वानी इलाज के लिए ले जा रहे हैं। डीडीहाट यूथ सोसायटी की पहल पर एनएच के अधीक्षक अभियंता पीसी जोशी ने 10 हजार, राजस्व निरीक्षक विनोद ने पांच हजार रुपये आर्थिक सहायता के लिए दिए हैं।

व्यापारियों के सहयोग से भी करीब 25 हजार रुपये की धनराशि एकत्र हुई है। बेड़ीनाग के चौकोड़ी में एकलव्य एकेडमी के प्रबंधक हरीश चुफाल भी सहयोग राशि एकत्र करने में जुटे हैं। ईश्वर को पहले हल्द्वानी और जरूरत पड़ने पर बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें