फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई सेवा पर विपक्षियों को मिला मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा के उद्घाटन को ट्रायल लैंडिंग बताने से विपक्षी दलों को मुद्दा मिल गया है। वह इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उसे भुनाने की कोशिश में हैं। वहीं, निकाय चुनाव के समय हवाई सेवा का मामला खटाई में पड़ने से सत्ताधारी दल को जवाब देते नहीं बन रहा है।
विज्ञापन


आठ अक्तूबर को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री रावत ने देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा का उद्घाटन किया था। कहा गया था कि 24 अक्तूबर से नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी। बुधवार को जिला मुख्यालय में हुई चुनावी सभा में मुख्यमंत्री रावत ने हवाई सेवा के उद्घाटन को ट्रायल लैंडिंग बताया।

इस बात को निकाय चुनाव मैदान में उतरे विपक्षी प्रत्याशियों ने मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस के साथ ही अन्य दलों के प्रत्याशी और समर्थक इस मुद्दे को जनता के बीच भुनाने की कोशिशों में जुट गए हैं। वहीं, सोशल मीडिया में भी यह मुद्दा छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें