फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पूजन के बहाने बहनों से लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दीपावली के बाद चुनाव प्रचार में फिर से तेजी आ गई है। भैयादूज पर सिर पूजने के बहाने चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने बहनों से आशीर्वाद लिया। बहनों ने भी उम्मीदवार भाइयों को निराश नहीं किया और वोट देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


महालक्ष्मी पूजन और उसके बाद बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव का प्रचार फीका रहा। जीपों में लगे उम्मीदवारों के लाउडस्पीकर भी खामोश हो गए। शुक्रवार सुबह से एक बार फिर लाउडस्पीकर गरजने लगे हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी सुबह से ही घरों में दस्तक देने में जुट गए। अधिकतर उम्मीदवार पहले रिश्तेदारों के घरों में गए। उन्होंने घर की महिलाओं से सिर पूजन कराया। इस दिन सिर पर घास से तिल और सरसों का तेल लगाने की परंपरा है।

इसको सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। कई स्थानों पर महिलाओं ने प्रत्याशियों के सिर पर जमकर तेल लगाया। इसके बाद उनके सिर पर च्यूड़े रखे। उम्मीदवार भाइयों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बहनों को शगुन भेंट किया और लगे हाथ जीत का भी आशीर्वाद उनसे ले लिया। अध्यक्ष पद के कई उम्मीदवारों ने तो बाद में सिर पूजन की फोटो को फेसबुक में अपलोड किया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ नगरपालिका के लिए अध्यक्ष पद के आठ उम्मीदवार मैदान में है। भाजपा, कांग्रेस के उम्मीदवारों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अब पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है। कड़ाके की ठंड में रात 10 बजे घर-घर घूमकर संपर्क किया जा रहा है। अगले दो-तीन दिन बाद प्रचार में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें