फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवलाघाट से नहीं हो पा रही 12 घंटे पंपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लो वोल्टेज के चलते आंवलाघाट पेयजल पंपिंग योजना में पानी नियमित पंप नहीं हो पा रहा है। शनिवार को सिर्फ नौ घंटे तक ही पानी पंप हुआ। इससे नगर के कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है।
विज्ञापन


ठंड बढ़ने से बिजली की खपत भी बढ़ गई है। इसका सीधा असर आंवलाघाट पेयजल योजना पर पड़ रहा है। हालांकि वोल्टेज को सुचारु रखने के लिए पंप हाउस में आटोमैटिक गियर लगे हैं। बावजूद इसके वोल्टेज कम हो जा रही है। नियमित पानी की पंपिंग के लिए योजना में पांच पंप हाउस बनाए हैं। इनमें 50 पंपों के जरिये पानी लिफ्ट होता है। जल निगम के अधिशासी अभियंता आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि यदि सुबह चार से शाम चार बजे तक 12 घंटे नियमित बिजली मिले तो चार एमएलडी से अधिक पानी लिया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को ढाई बजे तक ही पानी लिफ्ट हो पाया। इसके बाद मोस्टामानू टैंक से पानी की आपूर्ति की गई। लो वोल्टेज के चलते नौ घंटे तक ही पंपिंग हो पा रही है। नतीजतन रविवार को नगर के न्यू सेरा, सेरा, खड़कोट, घंटाकरण, लिंठ्यूड़ा, पुनेड़ी, जगदंबा कॉलोनी, कुजौली, टकाना, पितरौटा आदि स्थानों पर लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें