फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा.निर्मला बनीं जिला अस्पताल की पहली पीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निर्मला पुनेठा को जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। डॉ.निर्मला बीडी पांडेय जिला चिकित्सालय में पीएमएस बनने वाली पहली महिला डॉक्टर हैं।
विज्ञापन


महिला चिकित्सालय में सीएमएस के पद पर कार्यरत डॉ.निर्मला पुनेठा बेहद मिलनसार स्वभाव के कारण जिले भर में लोकप्रिय रही हैं। पिछले चार सालों से वह सीएमएस की जिम्मेदारी के साथ ही गर्भवती महिलाओं की जांच, ऑपरेशन सहित सभी चिकित्सकीय कार्य कर रही थीं। अब उन्हें जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार को डॉ.निर्मला ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ से मुलाकात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें